Category: विधानसभा चुनाव 2024
written by Chandrakant Maniyar | October 24, 2024
सभी 6 मतदार संघ में 121 इच्छुक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लीए है।
मूल ( मेहुल मनियार )
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने के आज तीसरे दिन चंद्रपुर जिले के 6 विधानसभा मतदार संघ में कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है।
बताया गया है कि, राजुरा विधानसभा मतदार संघ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुभाष रामचंद्र धोटे और स्वतंत्र भारत पार्टी के वामनराव सदाशिव चटप ने अपना नामांकन दाखिल किया। चंद्रपुर विधानसभा मतदार संघ से निर्दलीय के रूप में सुरेश मल्हारी पाईकराव ने नामांकन दाखिल किया।
बल्लारपुर विधानसभा मतदार संघ से किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है।
ब्रह्मपुरी विधानसभा मतदार संघ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने,चिमूर विधानसभा मतदार संघ से भारतीय जनता पार्टी से कीर्ति कुमार भांगडीया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सतीश वारजूरकर ने ,वरोरा विधानसभा मतदार संघ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवीण सुरेश काकडे इन्होंने नामांकन दाखिल किया है।
सभी 6 मतदार संघ से 121 इच्छुक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लीए है।