मूल के कर्मवीर महाविद्यालय द्वारा  “हर घर तिरंगा 2025” रैली का भव्य आयोजन

 

मूल ( मेहुल मनियार )
शिक्षा निदेशालय, पुणे के आदेशानुसार, कर्मवीर महाविद्यालय, मूल द्वारा “हर घर तिरंगा 2025” उपक्रम के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता वालके, पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर, प्रा. डॉ.गणेश गायकवाड़, प्रा. अतुल पारखी, प्रा. सागर मासिरकर, प्रा. अनिल शेलेकर, प्रा. सिकंदर लेनगुरे, प्रा. राहुल बोधे, प्रा. निखिल दहीवले, प्रा. नीरज चन्ने, प्रा. हितेश मडावी, प्रा. समीर अल्लुरवार सह महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकगण और असंख्य विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
कॉलेज परिसर से रैली शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लिए, पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर तिरंगा, एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे जोशीले नारों से गूंज उठा। छात्रों और शिक्षकों ने एकता, राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश देते हुए उप जिला अस्पताल तक रैली निकाली गई।
इस रैली ने इलाके में देशभक्ति का माहौल बना दिया। “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति का संदेश फैलाना है और कर्मवीर महाविद्यालय के छात्रों ने इस संदेश का प्रभावीं रूप से फैलाया।
प्राचार्या डॉ. अनीता वालके ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा देश की स्वतंत्रता की अमूल्य विरासत को संरक्षित करने में इस तरह की पहल के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस उपक्रम से न केवल छात्रों में राष्ट्रीय गौरव की भावना मजबूत हुई बल्कि सामाजिक एकता भी बढ़ी।