आवारा पशुओं की समस्या सुलझाने हेतु दिया ज्ञापन

मूल ( मेहुल मनियार )

शहर में आवारा पशुओं की समस्या सुलझाने हेतु उचित कारवाई करने की मांग का ज्ञापन  शिवसेना उ. बा. ठा. के चंद्रपुर जिला प्रमुख संदीप अनिल गिरहे, के मार्गदर्शन में राज ठाकरे , शिवसेना उ.बा.ठा. तालुका प्रमुख, मूल ने न.प. के मुख्याधिकारी को दिया गया है।
बताया गया कि, इन आवारा पशुओं, विशेषकर आवारा सूअरों के कारण नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में काफ़ी वृद्धि हुई है।
सड़कों पर अचानक आ जाने वाले पशुओं के कारण कई दुर्घटनाएँ हो रही हैं और इससे नागरिकों की जान को ख़तरा पैदा हो रहा है। साथ ही, आवारा सूअरों के कारण शहर में बड़ी मात्रा में गंदगी फैल रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पैदा हो रही हैं।
इन आवारा पशुओं को पकड़कर उचित स्थानों पर रखने की व्यवस्था की जाए। यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो नागरिकों के लिए यह कष्ट सहना असंभव हो जाएगा।
इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए हमें जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा सभी गाँव के नागरिक एकजुट होकर इसका विरोध करने पर मजबूर होंगे।