ठेकाकरण और निजीकरण की नीति के खिलाफ़ आक्रोश मोर्चा
Category: जन आक्रोश
मूल
ठेकाकरण और निजीकरण की नीति के खिलाफ़ मूल मे बुधवार 11 अक्टूबर को जन आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा। स्थानीय गुजरी चौक से तहसील कार्यालय तक दोपहर 12 बजे निकाले जाने वाले जन आक्रोश मोर्चा मे विभिन्न मांगे रखी गई है।
6 सितम्बर 2023 को जारी ठेका पद्धति पर नोकर भर्ती का अध्यदेश रद्द करें, राज्य के 62000 स्कूलों के निजीकरण का फैसला रद्द करें, बेरोजगारों को प्रती माह 5000/रु. भत्ता मिले, सभी समुदाय की जनगणना तत्काल करे, किसानों के खेती उपज माल को आधारभूत दाम मिले आदी मांगों के लिए आयोजित इस आक्रोश मोर्चा मे तहसील के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील जन आक्रोश समिती द्वारा की गई है।