Category: सहायता
written by Mehul maniyar | July 22, 2024
मूल
तहसील में भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया था।जिस कारण कई यात्री,जो अपने गृहनगर या काम के लिए जा रहे थे वे उनके गंतव्य स्थानों पर जाने मे असमर्थ रहे। यात्री सुबह से ही मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे थे।लगातार बारिश के कारण पानी का बहाव बढ़ गया और देर रात तक कोई रास्ता नहीं खुला।बहरहाल, छोटे बच्चे,बुजुर्ग,महिलाएं तथा एस टी कर्मचारियों को बस स्थानक पर ही भूखे पेट इंतजार करना पडा।
अमूमन, सदैव सामाजिक कार्य मे तत्पर रहनेवाले राकेश रत्नावार को यह समस्या का ज्ञात होते ही उन्होंने सभी यात्रियों के लिए तत्काल भोजन उपलब्ध कराया।इस पहल ने सभी यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।पूरे शहर मे इस कार्य की सराहना की जा रही है।
इस वक्त कृषि उपज बाजार समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र कन्नमवार, बाजार समिति के संचालक अमोल बच्चुवार, गुरुदास चौधरी,नरेश बोम्मनवार, आशीष दहीवले, बाजार समिति के कर्मचारी प्रवीण चेपुरवार,राजू गेडाम, बबलू सैयद,मंगेश खानोरकर, सामाजिक कार्यकर्ता विवेक मुत्यालवार,रूपेश मारकवार,रंजीत आकुलवार,संदीप मोहबे,गौतम जीवने,एस.टी विभाग के पठान एवं आदि कर्मचारियों ने सहयोग किया।