Category: कृषि दिवस
written by Chandrakant Maniyar | July 2, 2025
मूल ( प्रा. चंद्रकांत मनियार )
पंजाबराव कृषि विश्वविद्यालय आकोला संलग्नित मूल के कृषि महाविद्यालय में 1 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और हरित क्रांति के प्रणेता स्वर्गीय वसंतराव नाइक की जयंती के अवसर पर “कृषि दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर महानायक स्वर्गीय वसंतराव नाइक की प्रतिमा का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया गया। महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ. वी. जी. अतकरे ने महानायक, हरित क्रांति के प्रणेता और सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे वसंतराव नाइक के कृषि में योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कृषि दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण मोहुर्ले, प्राथमिक शाला के मुख्याध्यापक अविनाश जगताप और पूर्व नगरसेविका श्रीमती मनीषा ताई गांडलेवार के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, अन्य कर्मचारी और छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।