महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करे

मूल
बेरोजगारों को रोजगार और किसानों को सिंचाई मुहैया कराये बिना विकास का ढिंढोरा पीटने वाले महायुति के उम्मीदवार को जवाब देने की जरूरत है और महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर उम्मीदवार की जीत के लिए काम करने की अपील महाविकास अघाड़ी के अधिकृत उम्मीदवार संतोष सिंह रावत,शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गिरहें एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र वैद्य ने की है।वह मूल में आयोजित महाविकास आघाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधन कर रहे थे।
दरअसल,आगामी विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने संतोष सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है ,और वह विपक्षी उम्मीदवारों से मुकाबला करने में सक्षम हैं।उनके पास नगर परिषद अध्यक्ष पद से लेकर बाजार समिति अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष पद तक का अनुभव है और वर्तमान में वे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का दायित्व ईमानदारी से संभाल रहे हैं। एक जन प्रतिनिधि के रूप में जनता के लिए क्या करना है, उन्हें इसका अच्छा अनुभव और अध्ययन है।युवाशक्ति व्यायाम मंडल के माध्यम से उन्होंने तहसील के युवाओं को अवसर प्रदान किए हैं, और बाजार समिति के माध्यम से उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी अच्छी तरह से अध्ययन किया है।

       महाविकास आघाड़ी  के घटक दलों के सभी कार्यकर्ताओं को संतोष सिंह रावत जीत के लिए ईमानदारि से प्रयास करने का आव्हान राकांपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र वैद्य और शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गि-हे ने किया है।
इस समय रिपाई के पवन भगत ने कहा कि, संविधान की रक्षा के लिए महाविकास आघाड़ी की जीत आवश्यक है, ऐसा कहकर सभी रिपाई कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए संतोष सिंह रावत के साथ मजबूती से खड़ा होने का अनुरोध किया है। महाविकास आघाड़ी महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, ऐसे विचार राकापा महिला जिला अध्यक्ष बेबीताई उइके ने, महिलाओ को संतोष सिंह रावत के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की।आदिवासी नेता संपत कुमरे ने कहा कि, आदिवासी समुदाय पर अन्यायपूर्ण अत्याचार करने वाली महायुति को हराने हेतु आदिवासी समुदाय को एकजुट रहना चाहिए।

इस समय राकापा के मूल तहसील प्रमुख प्रो. किसन वासाडे, शिवसेना के तालुका प्रमुख प्रशांत गट्टूवार, राजगढ़ के पूर्व सरपंच और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंदू पाटिल मारकवार ने उम्मीद जताई कि, संतोष सिंह रावत की जीत आम जनता की जीत होगी। कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम येनुरकर, तालुका अध्यक्ष रूपाली संतोषवार,  राकापा महिला जिला अध्यक्ष बेबीताई उइके ने भी इस वक्त अपील की। इस अवसर पर  बाजार समिति संचालक किशोर घडसे, चंदा कामडी, रिपाई के यादव रामटेके, हसन वाढई, दशरथ वाकुडकर, रूमदेव गोहाणे, किरण पोरेड्डीवार, सुनील गुज्जनवार ,संदीप कारमवार, रशीद शेख, अनवर शेख ,आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुनील शेरकी ने किया तथा आभार प्रदर्शन तालुका अध्यक्ष गुरु गुरनुले ने किया।