Category: पुरस्कार वितरण समारोह
written by Chandrakant Maniyar | October 31, 2025
मूल ( मेहुल मनियार )
बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार की प्रेरणा से मूल शहर भाजपा महिला आघाड़ी द्वारा आयोजित सार्वजनिक महिला शारदा मंडल के विसर्जन समारोह के अवसर पर किए परीक्षण के आधार पर पुरस्कार वितरण समारोह तथा महिला सम्मेलन का शनिवार 1 नवंबर को स्थानीय कन्नमवार सभागृह में दोपहर 12:00 बजे आयोजन किया गया है।
राज्य के पूर्व मंत्री तथा बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सुधीर मुनगंटीवार की मुख्य उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में चंद्रपुर जिला ( ग्रामीण ) भाजपा अध्यक्ष हरीश जी शर्मा ,जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष संध्याताई गुरनूले, भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण मोहुर्ले मुख्य अतिथि होंगे।
इस समारोह में शारदा मंडल की महिला पदाधिकारी तथा सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील मूल शहर भाजपा के ओर से की गई है।