राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

राज्य के उपमुख्यमंत्री नाम.अजीत पवार के जन्मदिवस के उपलक्ष में किया आयोजन

मूल (  मेहुल मनियार )

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जन्म दिवस के उपलक्ष में जन विश्वास सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी के तहत मूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार, शहर अध्यक्ष आकाश येसनकर, तहसील युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामडे ,महिला तहसील अध्यक्ष संगीता गेडाम, शीतल वाडगुरे, माला ताई शेंडे ,प्रशांत मेश्राम, महेंद्र कोडापे, उमाजी चूधरी आदि उपस्थित थे । इस शिविर में 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्त संकलन हेतु जिला सामान्य रुग्णालय चंद्रपुर की टीम ने सहयोग दिया।


रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में आनंदराव गोहने, सूरज गिरडकर, आदित्य गेडाम,रोहित शेंडे ,महेंद्र कोडापे, संकेत गेडाम, यश कुंभारे,ऋतिक शेंडे ,अरविंद सोनटक्के, गोलू दहीवले, रुपेश मेश्राम, साहिल बारसागड़े, तुषार बांबोले, अश्विन गरपल्लीवार, आकाश खोबरागडे, साहिल खोबरागडे आदि कार्यकर्ता का योगदान रहा।