संजय गांधी निराधार योजना के 199 लाभार्थियों के मामलों को अनुमती दी गई

मूल ( मेहुल मनियार) 
सरकार द्वारा निराधार विकलांग तथा बुजुर्गो के लिए संजय गांधी निराधार योजना के माध्यम से सहायता करने की योजना जारी है। मूल तहसील के संजय गांधी निराधार योजना की हाल ही में हुई  मासिक बैठक में 199 पात्र लाभार्थियों के मामलों का निपटारा किया गया।
संजय गांधी निराधार योजना की अध्यक्ष वंदना आगरकाटे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रावण बाल योजना के 103, वृद्धापकाल योजना के 5, संजय गांधी निराधार योजना के 74, इंदिरा गांधी विधवा योजना के 17 ऐसे कुल 199 पात्र लाभार्थियों के मामलो को मंजूरी दी गई।
इस बैठक में राकेश ठाकरे, मुन्ना कोटगले, अनूप नेरलवार, दिलिप पाल, नामदेव कावले, आदी सदस्यों के साथ नायब तहसीलदार ओंकार ठाकरे, प. स. के संवर्ग विकास अधिकारी, मुख्याधिकारी आदी उपस्थित थे। उप विभागीय अधिकारी विशाल कुमार मेश्राम ने भी उपस्थित होकर बैठक का जायजा लिया।