वक्तृत्व स्पर्धा में कर्मवीर महाविद्यालय के स्पर्धकों ने प्रथम और तृतीय स्थान हासिल किया

मूल  ( मेहुल मनियार )

गोंडवाना विश्वविद्यालय गढ़चिरौली एवं महिला महाविद्यालय गढ़चिरौली के संयुक्त रूप से वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया था। संत तुकाराम महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कर्मवीर महाविद्यालय मूल के छात्र योगेश अरुण सिडाम (बी.कॉम अंतिम वर्ष) ने प्रथम स्थान और जब की अविनाश अमोल चहारे (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 28 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता का विषय संत तुकाराम महाराज की सुभाषिते रखा गया था। इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. अनिता वालके, सांस्कृतिक विभाग प्रमुख डॉ.जी.एस. आगलावे और अन्य प्राध्यापको ने सफल छात्रों को बधाई दी।