कांग्रेस कार्यकर्ताओ का भाजपा प्रवेश

सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति में लिया प्रवेश 

मुल
72 – बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से महायुति के अधिकृत उम्मीदवार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार के विकास कार्यों में विश्वास रखते हुए,मुल तहसील के कांतापेठ ग्राम पंचायत के सदस्य दीपक सातरे, निखिल बोमनवार, विनोद गावतुरे भाजपा में शामिल हुए।सभी कार्यकर्ताओं का सुधीर मुनगंटीवार ने गुलदस्ता देकर एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस वक़्त भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष संध्याताई गुरनुले, जिला महासचिव डॉ. मंगेश गुलवाडे, नंदकिशोर रणदिवे, शहर अध्यक्ष प्रभाकर भोयर, सुनील आयलनवार और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी उपस्थित थे।
मुनगंटीवार को दोबारा से बल्लारपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने, मंत्रालय भेजने हेतु जी जान लगाकर प्रयास करने का सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रण लिया गया।