मूल के देवनील स्कूल ऑफ नर्सिंग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
Category: देवनील स्कूल ऑफ नर्सिंग
मूल ( चंद्रकांत मनियार)
देवनील शिक्षण प्रसारक मंडल चंद्रपुर द्वारा संचालित देवनील स्कूल ऑफ नर्सिंग, मूल (आकापुर ) के जी.एन.एम. तृतीय वर्ष के छात्रों का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है। इस परीक्षा फल में देवनील स्कूल ऑफ नर्सिंग का परिणाम 100% है।

जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की छात्रा कु .वैष्णवी मनोज ठाकरे ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अंकिता ध्रुवराज कुंभारे को 88.40% द्वितीय और कु. अमन भास्कर बामनकर 88% अंक हासिल कर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अन्य सभी छात्रों ने भी प्रवीणता श्रेणी हासिल कर के स्कूल का नाम रोशन किया हैं।
