Category: डायलिसिस केंद्र
written by Chandrakant Maniyar | August 23, 2025
मूल ( मेहुल मनियार )
मूल शहर के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य के लिहाज से एक बड़ी और मजबूत मांग सामने आई है। मूल उपजिला अस्पताल में तुरंत एक डायलिसिस केंद्र शुरू किया जाना चाहिए और इसका नाम “प्रभु श्रीराम डायलिसिस केंद्र” रखा जाना चाहिए, यह मांग मूल शहर के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजितदादा गुट) के अध्यक्ष आकाश येसनकर ने उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार को ज्ञापन के माध्यम से की हैं।
वर्तमान में, मूल तहसील में डायलिसिस की सुविधा न होने के कारण, मरीजों को सप्ताह में कई बार चंद्रपुर (45 किमी) या नागपुर (150 किमी) दूरी तक जाना पड़ता है। इससे मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और समय, धन और मेहनत की भारी बर्बादी हो रही है। आकाश येसनकर ने बताया कि ,”मूल उपजिला अस्पताल 49 ग्राम पंचायतों और 84 राजस्व गांवों का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। अगर यहां डायलिसिस केंद्र शुरू हो जाए, तो सैकड़ों मरीजों को अपने गांवों में ही सुविधाजनक और मुफ्त इलाज मिल सकेगा। सरकार की डायलिसिस योजना का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुँचेगा।”
इस मांग की प्रतिलिपि पालकमंत्री प्रा .डॉ. अशोक उइके, विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार, जिला कलेक्टर चंद्रपुर, जिला शल्य चिकित्सक और वैद्यकीय अधीक्षक, उपजिला अस्पताल मुल को भी सौंपी गई।
जनता उत्सुकता और संतोष व्यक्त कर रही है, क्योंकि यह पहली बार है कि ,स्वास्थ्य के लिए ऐसी ऐतिहासिक मांग किसी छोटे शहर से सामने आई है।