शुरवी महिला महाविद्यालय में डॉ. एस आर रंगनाथन जयंती मनाई गई

मूल ( मेहुल मनियार)
यहां के शुरवी महिला महाविद्यालय में भारत के गणितज्ञ तथा पुस्तकालय जगत के जनक डॉ. एस आर रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डॉ एस. आर. रंगनाथन की प्रतिमा का पूजन करके माल्यार्पण किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या हर्षा खरासे इन्होंने डॉ. रंगनाथन के कार्यों के बारे में छात्राओं को मार्गदर्शन किया। पुस्तकालय विज्ञान को महत्व प्रदान करने तथा भारत में कोलन वर्गीकरण का प्रचार, प्रसार करने उनका योगदान रहा था। श्री माता कन्यका सेवा संस्था के अध्यक्ष कापर्ती सर और सचिव सुरावार सर के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित थे।