Category: शहर समस्या
written by Mehul maniyar | April 9, 2025

शहर के काफी वार्डो मे फैला गंदगी का साम्राज्य
मुल
बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार द्वारा जनता की समस्या निवारण हेतु 7 अप्रेल को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों ने उन्हें काफी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें शहर की स्वच्छता भी अहम मुद्दा रहा।बरसात के मौसम मे घरों मे पानी घुसने की समस्या का जिक्र हुआ जिस पर विधायक मुनगंटीवार की ओर से संज्ञान लिया गया है।

दरअसल, मूल नगर परिषद द्वारा अनुबंध के आधार पर सफाई का कार्य ठेकेदार को आवंटित किया गया है।शहर के क्षेत्रफल और वार्डो की संख्या के मुकाबले सफाई कर्मियों की संख्या बहुत कम है।बहरहाल,महीना बीत जाने के बावजूद भी सफाई कर्मचारी शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंच नहीं पाते हैं।जिस कारण नालियों मे कुड़ा जमा होकर जाम हो जाता है।और तो और आने के बाद नालियों की सफाई कर उससे निकला कुड़ा भी दो चार दिन रास्ते पर प़डा नजर आता है।काफी जगह पर तो भी नालिया खुली पडी है।परिणामस्वरुप,काफी वार्डो मे गंदगी फैल चुकी है और मच्छरों की तादाद भी बढ़ चुकी है।नालियों के जाम होने कारण,बरसात के मौसम मे लोगों के घर मे पानी घुसने की समस्या से सभी रूबरू है।
अमूमन,शहर के रास्तो की तो सफाई होती ही नहीं जिस कारण रास्तो के दोनों तरफ कचरे का ढेर लगा होता है।नतीजतन, इससे रोगों के फैलने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।”स्वच्छ शहर,सुन्दर शहर” का नारा लगाने वाली मूल नगर परिषद क्या इस समस्या से अवगत नहीं है???यह सवालिया निशान खडा है।
नगर परिषद के मुख्य अधिकारी से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने शहर मे हर हफ्ते सफाई होने का दावा पेश किया गया।परंतु,शहर की समस्या पर चर्चा एवं निवारण हेतु सोशल मीडिया पर बने एक ग्रुप में स्वच्छता संबंधी काफी समस्याएं रोज सुनने को मिलती है।इससे नगर परिषद के मुख्य अधिकारी द्वारा किया दावा खोखला नजर आता है।
दरअसल,अनुबंध अनुसार उक्त सफाई ठेकेदार को शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बरकरार रखने हेतु कम से कम हर हफ्ते तो भी सभी वार्डों की सफाई करना अनिवार्य है,जिससे शहर मे स्वच्छता बनी रहेगी परंतु अभी तक ठेकेदार की ओर से इस नियम का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है।बहरहाल,क्या नगर परिषद एवं सफाई ठेकेदार की सांठगांठ है??? यह प्रश्न लोगों के जहन में उठ रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि नगर प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द इस और कठोर कदम उठाकर शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता को बरकरार रखने में सहायता की जाएगी एवं लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता रखी जाएगी।