नव भारत विद्यालय में डॉ. ए .पी .जे. अब्दुल कलाम जयंती मनाई गई

मूल  ( मेहुल मनियार )
देश के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जयंती वाचन प्रेरणा दिन के रुप मे मनाई गई। डॉ. कलाम की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने उनकी कई किताबो का वाचन किया गया। इस अवसर पर छात्रों की सुरक्षा हेतु SOS ऐप इंस्टॉल करके इस्तेमाल किया जाए,इस संबंध में जानकारी दी गई। हाथ धोने का दिन के बारे में सौ .वर्षा भांडारकर ने अपने हाथ साफ सुथरा रखना ज़रूरी होने की जानकारी देते हुए बताया कि, हाथ साफ करके भोजन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। क्योंकि कहीं बीमारी है पेट की शिकायत से ही पैदा होती है। उन्होंने हाथ धोने का प्रत्यक्षिक कर दिखाया।
इस अवसर पर मुख्याध्यापक ए. एच. झाड़े ,वरिष्ठ शिक्षक गुरदास चौधरी, व्ही .के. मेश्राम, कु. पी . पी.उमक, कु. डी.एस.गोंगले, सौ .वर्षा भांडारकर, एन. एस. माथनकर, बि .एच. सलाम, पी.पी.वालके आदि कई शिक्षक के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।