अंग्रेजी भाषा की शिक्षा AI तकनीक के माध्यम से दी जानी चाहिए…. डॉ. शीला नरवाड़े ने बताया

मूल  ( मेहुल मनियार )

शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय, मूल के अंग्रेजी विभाग में “AI के माध्यम से अंग्रेजी सीखना” इस विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. शीला नरवाड़े ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

     कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनीता डी. वालके ने की। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के प्रा. डॉ. गणेश गायकवाड़, डॉ. जी.एस. आगलावे और आईक्यूएसी समन्वयक प्रा. गजानन घुमड़े उपस्थित थे।

डॉ. नरवाड़े ने विभिन्न उदाहरणों का हवाला देते हुए अंग्रेजी सीखने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, छात्रों के लिए रोज़मर्रा की बातचीत को आसान बनाने में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि, विश्व मंच पर अंग्रेजी भाषा के बढ़ते महत्व को कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने छात्रों को प्राथमिकताएँ तय करने, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व जैसे जीवन मूल्यों पर भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जी.एस.आगलावे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. जी.जे. गायकवाड़ ने दिया।