कर्मवीर महाविद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस
Category: पर्यावरण दिवस
इस दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय छात्र सेना के कैडेटों को पर्यावरण दिवस के बारे मे मार्गदर्शन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समय की आवश्यकता के लिए रैली का भी आयोजन किया गया। सर्कुलर इकोनॉमी और ग्रीन हाइड्रोजन के विषय पर प्रा. कमलेश नागोशे ने उपस्थित छात्रों को मार्गदर्शन किया । कहा जाता है कि, पर्यावरण संरक्षण के बारे मे यह दिन, हमे याद दिलाता है। डॉ. के.एच. कराडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संदीप पारखी, एएनओ मेजर डॉ. उज्ज्वला कापगते थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय छात्र सेना के कैडेट बड़ी संख्या में शामिल थे।