Category: जयंती समारोह
written by Chandrakant Maniyar | October 2, 2024
मूल ( मेहुल मनियार)
नवभारत कनिष्ठ विज्ञान महाविद्यालय, नवभारत विद्यालय व्यावसायिक पाठ्यक्रम द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्राचार्य ए. एच. झाड़े इन्होंने थोर पुढारी की प्रतिमा को दीप प्रज्ज्वलित करके माल्यार्पण किया। उन्होंने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के कार्यों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। नवभारत विद्यालय के छात्रों ने गांधी चौक में भारती गेडाम और संच उसी प्रकार चैताली चौंखुंडे और संच द्वारा स्वच्छता की जोत जागी रे इस गीत पर आधारित नृत्य पेश किया।
स्वच्छता ही सेवा 2024 मिशन के तहत घोषवाक्य स्पर्धा, पोस्टर स्पर्धा ,पेंटिंग, प्रश्न मंजूषा, चित्रकला आदी स्पर्धाएं ली गई।
इन सभी कार्यक्रमों में मुख्याध्यापक ए. एच. झाडे, शिक्षक गुरुदास चौधरी, प्रा किसन वासाडे, प्रा. प्रभाकर धोटे,प्रा कातकर, प्रा. येरोजवार, प्रा येलमुले , सौ वर्षा भांडारकर, कु. प्रतिमा उमक, विकास मोड़क, निलेश माथनकर, चैतन्य पुप्पलवार, भारत सलाम, विजय मेश्राम, कु. दीपा गोंगले, कु. माधुरी तलांडे, पूनमचंद वालके, ताराचंद निमसरकार, सुनिल चौधरी, आदि प्राध्यापक, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।