लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के ऐवज मे प्रशासन द्वारा दी गई आर्थिक सहायता

मुल
गत सप्ताह से चल रही लगातार बारिश के कारण तहसील मे काफी नुकसान हुआ है,जिसका संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त हुए मकान के हितग्राहियों को तत्काल मदद के रूप मे आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की खबर है।
तहसीलदार मृदुला मोरे से मिली जानकारी अनुसार, सर्वेक्षण के आधार पर तहसील मे कुल 1412 मकान क्षतिग्रस्त हुए है, जिनमे से हाल मे 960 हितग्राहियों के आवेदन मंजूर हुए है।जिसके लिए 47 लाख रुपये की सहायता राशि का धनादेश,तहसील प्रशासन द्वारा बैंक मे जमा कर दिया गया है।हालांकि छुट्टी आने से कुछ विलंब हुआ है पर सोमवार से सभी हितग्राहियों के बैंक खातो मे राशि जमा होना शुरू हो जाएगी।आगे, फसलों को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि, करीब 2000 हेक्टर खेतों का सर्वेक्षण हो चुका है पर लगातार हो रही बारिश के कारण बाकी खेतों के सर्वेक्षण मे विलंब हो रहा है परंतु उसे भी जल्द ही पूर्ण कर लीया जाएगा।उक्त किसानो को भी जल्द से जल्द मुआवजा मिलने की बात उन्होंने कहीं है।
अपना फर्ज मानते हुए बाढ़ग्रस्त लोगों के सहायता हेतु दिन रात एक कर सभी पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद मिले यही मंशा के साथ तहसीलदार मोरे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे एवं अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर मोर्चा संभाल रखा है।