Category: 72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024
written by Chandrakant Maniyar | November 14, 2024
मूल
मूल के सभी मछुआरों के संगठन तथा समाज के अन्य सभी संगठन द्वारा बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा -महायुती के अधिकृत उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार को बिनाशर्त समर्थन देने की घोषणा की है।
मूल के भाग्यरेखा मंगल कार्यालय में बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के मछुआरो संगठन के पदाधिकारीयो की सभा आयोजित की गई थी। इसी सभा में सुधीर मुनगंटीवार को समर्थन देने की घोषणा की गई। नामदार सुधीर मुनगंटीवार ने भोई समाज के विकास हेतु भूजल विकास महामंडल की स्थापना की।अतिवृष्टि से मच्छीमार संस्थाओं को हुई हानि का मुआवजा दिया गया ।अतिवृष्टि से तालाब से मछली बीज बह गए ऐसे वक्त किसी भी प्रकार का शुल्क न लेते हुए उन तालाबों से 1 वर्ष की अवधि में बढ़ोतरी दी गई।
सरकार की ओर से बोटूकली ( मत्स्य बीज )खरीदने आर्थिक सहायता दी गई। इसी कारण से मूल बल्लारपुर, और पोंभुर्णा में मछुआरों की संस्थाओं ने मुनगंटीवार को पूरा समर्थन देने का फैसला लिया है।
भोई समाज के नेता एड. अमोल बावने के मार्गदर्शन में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष बंडू हजारे, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष संध्याताई गुरुनूले , भाजपा जिला सचिव अमित चवले, राष्ट्रवादी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार, प्रभाकर भोयर, अतुल झाजरी, जीतू टिंगुसले, कवडू कोल्हे, तथा विधानसभा क्षेत्र के सभी मच्छीमार संस्था के संचालक और पदाधिकारी उपस्थित थे।