सुगंधित तंबाकू विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के अन्न और औषध प्रशासन मंत्री ने दिए आदेश।
मूल
गत कई दिनों से मूल तहसील में बड़े पैमाने पर सुगंधित तंबाकू की बिक्री हो रही है । अन्न तथा औषध प्रशासन द्वारा इस संबंध में अनदेखी की भूमिका होने से राष्ट्रवादी कांग्रेस के मूल तालुका अध्यक्ष मंगेश पोटवार ने राज्य के अन्न और औषध प्रशासन मंत्री नामदार धर्मराव बाबा आत्राम को ज्ञापन देकर सुगंधित तंबाकू की तस्करी करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने की बात कही । नामदार आत्राम ने तत्काल अन्न व औषध प्रशासन के अधिकारियों को मामले की जांच करने का तथा दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बताया गया है, सरकार ने सुगंधित तंबाकू बिक्री पर पाबंदी लगाई है, फिर भी सरेआम अवैध रूप से बिक्री होती है। कहा गया की,सुगंधित तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी बढ़ रही है, इन बीमारी से पीड़ित रोगी की संख्या भी बढ़ रही है। फिर भी प्रशासन द्वारा इस संबंध में कारवाई होती नहीं।
ज्ञापन देते वक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर, शहर जिला अध्यक्ष राजीव कक्कड़, प्रदेश सचिव आबिद अल्ली, वरोरा विधानसभा अध्यक्ष विलास नेरकर तथा मूल तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार उपस्थित थे।