Category: स्वास्थ्य शिविर
written by Chandrakant Maniyar | April 4, 2025
नि:शुल्क मधुमेह, हड्डी जांच ….ई.सी.जी एवं औषधि वितरण ।
मूल ( मेहुल मनियार)
शुअरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लिमिटेड और जनरल मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार 5अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है।
मूल के रामलीला भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाएगी। इसके लिए शुअरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लिमिटेड कार्डियोलॉजी, पॉलीट्रॉमा, सुपर स्पेशलिस्ट यूनिट जामठा के विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मरीजों की जांच करेंगे।

मरीजों को शिविर में आते समय सभी पुराने जांच दस्तावेज लाने होंगे। जनरल मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ने उक्त स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों से शामिल होने की अपील की है।