जेसीआय मुल द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफएस सुमित गोयल की उपस्थिति में भव्य आधिकारिक यात्रा का आयोजन

मुल

जेसीआय मुल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफएस सुमित गोयल की आधिकारिक यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया।जिसमें जोन अध्यक्ष जेएफएस डॉ. कुशल जानवर और जोन उपाध्यक्ष जेएफएम रूपेश राठी भी सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम का आयोजन जेसीआय के अध्यक्ष आशीष उधवानी के नेतृत्व मे किया गया।जिसमें आईपीपी एचजीएफ रितिक गोयल और सचिव निलय गावतुरे ने समन्वय की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।वीपी पीआर और मार्केटिंग पद पर रहे धवल जैन के अथक प्रयास से कार्यक्रम के प्रचार को भारी बढ़ावा मिला।साथ ही, अनिकेत बिरेवाड, जेसीओएम चेयरमैन यश चिमड्यालवार, वीपी ओम चिंतलवार, वीपी प्रज्वल दांडेकर,किशोर गोगुलवार, सनी खियानी,मीत पटेल और अरविंद करपे ने अपनी उपस्थिति और समर्थन से कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाने में योगदान दिया।इसके अलावा आईपीजेडसी जेएसी अनिल मोगरे, क्षेत्रीय अध्यक्ष नीलेश राय,सचिन चिंतावर और मधुकर शेंडे की उपस्थिति और मार्गदर्शन कार्यक्रम के लिए अमूल्य साबित हुआ।

संस्थापक अध्यक्ष जेसी आशीष गोयल ने पूरी टीम की सराहना की और ऐसे आयोजन से टीम भावना मजबूत होने एवं नेतृत्व विकास और उत्कृष्टता के प्रति जेसीआय की प्रतिबद्धता भी मजबूत होने की मंशा व्यक्त की।