सुभाष उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर आदर्श सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया

 

मूल ( मेहुल मनियार )

भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सुभाष उच्च प्राथमिक विद्यालय, मूल में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।
इस शिक्षक दिवस के अवसर पर, अपने शैक्षणिक कार्यों को जारी रखते हुए सामाजिक कार्यों में अपनी छाप छोड़ने वाले प्रा.चंद्रकांत मनियार,युवराज चावरे, और विजय वैरागडवार इन सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। ग्राम गीताचार्य, ह.भ.पा . शरदजी सहारे महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियों में प्रा. महेश पानसे, पुर्व सभापति प्रशांत समर्थ, मिलिंद खोबरागड़े, ग्राम गीताचार्य सुखदेव चौथले, ग्राम गीताचार्य गणेश मांडवकर, अशोकराव कडुकर, संस्था के सचिव और स्कूल के प्राचार्य अविनाश जगताप, मनीष येलट्टीवार, डेविड खोबरागड़े, नरेंद्र कामडी, इंदुताई मडावी, गायत्री मडावी आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने इस अवसर पर मार्गदर्शन किया।

 


इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण,कर्मचारी, समिति के पदाधिकारी, सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका कु .रीना मसराम ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना स्कूल के अध्यापक राजू गेडाम ने रखी और आभार प्रदर्शन बंडू अल्लीवार ने किया। राहुल मुंगमोड़े , अजय राउत , संकेत जाधव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की।