लोहाना समाज के संगठन को मजबूत करने हेतु हर परिवार को संगठन के साथ जोड़ना जरूरी है,

मूल (प्रा. चंद्रकांत मनियार)

     लोहाना समाज का संगठन मजबूत करने हेतु हर परिवार को संगठन के साथ जोड़ना जरूरी है, यह बात लोहाना महापरिषद के राष्ट्रीय प्रमुख श्री सतीश भाई विठलानी इन्होंने कही। वे चंद्रपुर में लोहाना महापरिषद के विदर्भ जोन 12 के कारोबारी बैठक में मार्गदर्शन कर रहे थे। चंद्रपुर के चंद्रलोक सेलिब्रेशन लॉन में आयोजित लोहाना महापरिषद की इस बैठक में विदर्भ ज़ोन 12 के प्रमुख अजय भाई वडेरा, नागपुर के नरेंद्र भाई दावडा,प्रमोद भाई पटेलिया, कमलेशभाई वसानी, नंदकिशोर सोनछात्रा, अलका बेन पलन, करणभाई दावडा,भूमि बेन पोपट ,प्रदीप भाई रूखीयाना, अशोक भाई विठलानी, आरती बेन वजानी ,आदि के साथ विभिन्न जिलों के लोहाना महापरिषद के प्रमुख मंच पर उपस्थित थे।
श्री जलाराम बापा की प्रतिमा को दीप प्रज्वलन करने के बाद, नन्हीं बच्चियों ने अतिथियों के स्वागत में बहारदार नृत्य पेश किया। चंद्रपुर जिला प्रमुख दिनेशभाई नथवानी ने अपनी प्रस्तावना में लोहाना महापरिषद द्वारा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण, बच्चों में संस्कार आदि कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, भविष्य के लिए शिक्षा की अधिक जरूरत होती है।
अजयभाई सागलानी ने लोहाना समाज की समाजवाडी बनाने की बात कहते हुए कहा कि, आज के युवा समाज से दूर जा रहे हैं। इस बैठक में उपस्थित भागवताचार्य मनीष जी महाराज ने कहा कि, लोहाना समाजके संगठन में हर व्यक्ति को स्थान मिलना चाहिए।लोहाना समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए ताकत देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि, उन्हें अवार्ड में रुचि नहीं बल्कि, समाज के लिए कुछ अच्छा करने की तमन्ना रहती है। इस अवसर पर भागवताचार्य मनीष जी महाराज को सम्मानित किया गया। इस बैठक में प्रमोद भाई पटेलिया तथा नरेंद्र भाई दावडा इन्होंने भी मार्गदर्शन करते हुए लोहाना महापरिषद के ।
लोहाना महापरिषद के विदर्भ जोन 12 के प्रमुख श्री अजयभाई वडेरा ने सराहना करते हुए कहा कि, हर जिले की टीम ठीक ढंग से कार्य कर रही है। लोहाना समाज के लिए काम करने का लक्ष्य रखते हुए, बताया कि,शिक्षा,स्वास्थ्य, छात्रों के लिए कोचिंग, डॉक्टरो की सेवा, छात्रों के लिए यूपीएससी- एमपीएससी के कोचिंग, मार्केटिंग,पर्यावरण आदि विभिन्न क्षेत्रों में समिति का कार्य सराहनीय रहा है, जबकि इसमें बढ़ोतरी करने की कोशिश जारी है।
श्री सतीश भाई विठलानी इन्होंने बताया कि, लोहाना समाज के कई लोगों को महापरिषद होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने लोहाना कनेक्ट इस ऐप की जानकारी देते हुए, उस ऐप से जुड़ने की सभी से अपील की। विदर्भ क्षेत्र में हर जिले की समिति द्वारा हो रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की। लोहाना महापरिषद के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के बारे में बताया। लोहाना महापरिषद के बिजनेस फोरम की उन्होंने जानकारी देते हुए अहमदाबाद में आयोजित सरस्वती सम्मान समारोह के बारे में बताया।
इस समारोह का संचालन रितेश भाई कटारिया ने किया।
इस बैठक में हर जिले के प्रमुख, तालुका प्रमुख तथा सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
चंद्रपुर में आयोजित इस बैठक का उत्तम आयोजन और सुविधा के बारे में सभी अतिथियो ने जिला प्रमुख दिनेशभाई नथवानी और उनकी पूरी टीम की भरीपुरी प्रशंसा की।