मूल के शूरवी महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मूल ( मेहुल मनियार )

     यहां के शूरवी महिला महाविद्यालय में 79 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता कन्यका सेवा संस्था, चंद्रपुर के सचिव श्री राजेश्वर सुरावार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद, राजेश्वर सुरावार ने प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने भाइयों और बहनों को याद करके स्वतंत्रता को बनाए रखना और संगठित रहना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री अनिल दंडमवार, महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य हर्षा खरासे, सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।