कर्मवीर महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मूल ( मेहुल मनियार )

शिक्षण प्रसारक मंडल, मूल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय में 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आयुष मंत्रालय के -निर्देशानुसार कर्मवीर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता वालके के नेतृत्व में राष्ट्रीय छात्र सेना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस के अवसर पर योग शिक्षिका प्रा .मीना छोनकर (सिंग़) ने विद्यार्थियों एवं समस्त कर्मियों को योग की शिक्षा दी तथा योग का महत्व समझाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय छात्र सेना प्रमुख मेजर डॉ उज्ज्वला कापगते, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रमुख डॉ केवल कराडे, डॉ संदीप मांडवगड़े, क्रीड़ा विभाग प्रमुख डॉ संदीप पारखी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं राष्ट्रीय छात्र सेना के कैडेट्स एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।