मूल के नवभारत कन्या विद्यालय की छात्रा कु. अनुष्का ठावरी तहसील मे प्रथम
मूल ( मेहुल मनियार )
महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल द्वारा मार्च 2024 में ली गई दसवीं परीक्षा का परिणाम आज घोषित हुआ ।यहां के नवभारत कन्या विद्यालय का परीक्षा फल 92.41% लगा है ।इस पाठशाला की कु. अनुष्का प्रवीण ठावरी ने 96. 20 %अंक हासिल करके तहसील से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस नवभारत कन्या विद्यालय की 8 छात्राओ ने 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक हासिल किया है। कु. वैष्णवी प्रमोद चटारे ( 93.20%) कु. लीना गोपीनाथ शेंडे (93.20%) ,कु. कोमल चंदू त्रिपत्तीवार(92%), कु. जानवी सचिन चौंखूंडे ( 91.60%), कु. दीक्षा संजय जवादे (90.80%), कु. अक्षरा संजय बावने(89.60%) अंक हासिल करके प्रविण्य प्राप्त किया है । बताया गया है कि, इस परिक्षा परिणाम से पाठशाला की हर वर्ष की परंपरा कायम रही है ।उत्तीर्ण हुए सभी छात्राओं को शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष ऐड. बाबासाहेब वासाडे ,सचिव अनिल वैरागडे, मुख्याध्यापिका श्रीमती अलका राजमलवार , पर्यवेक्षक छत्रपति बारसागड़े , ज्येष्ठ अध्यापक विजय सिद्धावार और अन्य अध्यापकों ने बधाई दी है।