कृषि के लिए श्रम और किसानों के लिए सम्मान…. कृषि महाविद्यालय की छात्राओं का उपक्रम

इंडाला गांव में उत्साह के साथ मनाया गया कृषि दिवस।
मूल ( प्रा. चंद्रकांत मनियार )
पंजाबराव कृषि विश्वविद्यालय संलग्नित यहां के कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने 1 जुलाई 2025 को गडचिरोली जिले के इंडाला गांव में कृषि दिवस बड़े उत्साह और समुदाय-उन्मुख गतिविधियों के साथ मनाया ।
कृषि दिवस का महत्व
कृषि दिवस एक ऐसा दिन है, जो भारत की कृषि परंपरा और किसानों की कड़ी मेहनत का जश्न मनाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अन्नदाता के काम का सम्मान करना, युवा पीढ़ी में कृषि के प्रति जागरूकता पैदा करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इसी भावना के साथ छात्राओं द्वारा इंडाला गांव में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कृषि दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य घटक
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच मनोज जेंगठे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गांव के प्रगतिशील किसान जीवन चौधरी, संदीप जेंगठे, शिवराम जेंगठेऔर बीरा दुर्गेवार उपस्थित थे। जिला परिषद स्कूल के मुख्याध्यापक और शिक्षकों ने छात्रों को कृषि और पर्यावरण के महत्व के बारे में समझाने के लिए प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।

 

प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने कृषि, किसान और प्रकृति से संबंधित सुंदर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को उपहार और पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन स्कूल परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुआ।

कृषि महाविद्यालय की कु. मिनल चौहान, कु. चैताली बेलेकर, कु.जान्हवी देवकर, और कु.विपश्यना गावंडे

इन छात्राओं द्वारा आयोजित किए इस उपक्रम के लिए कृषि महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ. विलास अतकरे , और कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी गायधनी और प्रा.मनीषा लवणकर ने मार्गदर्शन किया।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायी रहा। इस पहल की असली सफलता यह है कि, इस से कृषि दिवस के अवसर पर गांव के बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और किसानों के प्रति कृतज्ञता का भाव जगाया।