शूरवी महिला महाविद्यालय में महाराष्ट्र दिवस और मजदुर दिवस मनाया गया

 

मूल: 1 मई 2025 ( मेहुल मनियार)
श्री. माता कन्यका सेवा संस्था चंद्रपुर द्वारा संचालित शूरवी महिला महाविद्यालय, मूल में 65वें महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या हर्षा खरासे के हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य हर्षा खरासे ने सभी को महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी बड़ी संख्या मे शामिल हुए थे। संस्था के अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार कापरती , सचिव राजेश्वर सुरावार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफलता पूर्ण आयोजन किया गया।