मनोज रणदीवे का तबादला होने पर संजीवन पर्यावरण संस्था द्वारा बिदाई दी

मूल ( मेहुल मनियार )

        संजीवन पर्यावरण संस्था के सक्रिय सदस्य और सचिव मनोजभाऊ रणदिवे, मूल महावितरण में जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। अब उनका स्थानांतरण कल्याण (मुंबई) में हो गया है। इसीलिए विदाई समारोह 7 मई को इको पार्क मूल में संजीवन पर्यावरण संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उमेश सिंह जीरे, उपाध्यक्ष प्रशांत मुत्यारपवार, डॉ. संदीप छौंकर, पंकज उजवने, प्रशांत केदार, दिनेश खेवले, विशाल आक्केवार, सुशांत आक्केवार, स्वप्निल आक्केवार, रूपेश खोबरागड़े, अंकुश वाणी, तन्मय सिंह जीरे, संकल्प गणवीर, हर्षल वाकडे, हौशिक मंगर, आदित्य दहिवले, मनीष मोहबंशी, तरूण उपाध्ये, अक्षय दुम्मावार, तन्मय उराडे उपस्थित थे। सभी ने मनोज रणदिवे के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।..

संजीवन पर्यावरण संस्था के सभी सदस्य मनोज भाऊ को विदाई देते हुए दुखी थे। वे हमेशा सभी की मदद के लिए अग्रसर रहते थे।….