भाजपा शिक्षक आघाड़ी द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया

मूल ( मेहुल मनियार )

हाल ही में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हुए हैं। नतीजों में शहर और ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। भाजपा शिक्षक आघाड़ी ने हाल ही में तहसील के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। बल्लारपुर क्षेत्र के विधायक, पूर्व मंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के सुझाव के अनुसार शिक्षक संघ ने सभी मेधावी विद्यार्थियों के घर जाकर उनके अभिभावकों के साथ उनका अभिनंदन किया। कु किमया किरण खोबरागड़े, श्रेयश हितेश कोकाटे, ओम चंदन पुस्तोडे, कु आस्था मांदाडे, कुणाल चूदरी चिखली, सुयोग गजानन वसाके, चिमडा, दादू विनोद पिंपलकर और अन्य छात्रों को घर पर सम्मानित किया गया। तहसील में पूरे स्कूल के छात्रों को विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार द्वारा जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक आघाड़ी द्वारा प्रवीण मोहुर्ले, मुख्याध्यापक अविनाश जगताप, युवराज चावरे, ग्राम गीताचार्य सुखदेव पठाले, किशोर कापगते, प्रमोद कडस्कर, चंद्रकांत मनियार,  जीतेंद्र टिंगूसले, आस्तिक मेश्राम, गुरुदेव बोदलकर,  प्राचार्य दुर्वास कडस्कर, उत्तम लेनगुरे, राकेश जोलमवार आदी उपस्थित थे।