मूल में विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार का नागरी सत्कार 13 को

मूल  ( मेहुल मनियार )
दैनिक लोकमत समाचारपत्र समूह की ओर से लंदन में कोहिनूर ऑफ इंडिया से बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार को सम्मानित किया गया।
सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा क्षेत्र का विकास करते हुए अपने राजनीतिक जीवन में अनेक सामाजिक, शैक्षणिक, रोजगार क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों को ध्यान में रखते हुए, और उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक को महान उद्देश्य रखकर लाभ पहुंचाया।
ऐसे महान व्यक्तित्व वाले मुनगंटीवार का नागरी सत्कार का समारोह भारतीय जनता पार्टी के शहर और तहसील की ओर से 13 सितम्बर को दोपहर 3 बजे स्थानीय मा.सा . कन्नमवार सभागृह में आयोजित किया गया है।
इस सम्मान समारोह में विभिन्न
सामाजिक, शैक्षणिक ,सांस्कृतिक और व्यापारी संगठनों की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही इस सम्मान समारोह में घरेलू और सार्वजनिक गणपति प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश जी
शर्मा, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संध्याताई गुरनुले मुख्य अतिथि होंगी।
तालुका के सभी नागरिकों ने
इस समारोह में शामिल होने का आग्रह भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नगर एवं तालुका की ओर किया गया है।