Category: बस स्थानक पुरस्कार अभियान
written by Chandrakant Maniyar | May 16, 2025

मूल ( मेहुल मनियार)
महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम द्वारा चलाए जा रहे हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ तथा सुन्दर बस स्थानक अभियान के तहत आज अ गुट के चंद्रपुर विभाग तहत मूल शहर के बस स्थानक का विशेष कमेटी द्वारा प्रथम निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण कमेटी में पुणे प्रदेश की उप व्यवस्थापक अमृता ताम्हनकर, पुणे के प्रादेशिक अभियंता कार्तिक सहारे लोकमत समाचार के पत्रकार प्रा.चंद्रकांत मनियार तथा जागृत ग्राहक राजा विदर्भ प्रांत अध्यक्ष तथा प्रवासी संघ के दीपक देशपांडे शामिल थे।
बताया गया कि, राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बस स्थानक को एक करोड रुपए का जबकि, दूसरा स्थान हासिल किए स्थानक को 50 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। निरीक्षण कमेटी द्वारा मूल बस स्थानक का स्वच्छता गृह, पेयजल की सुविधा, सूचना फलक, उद्घोषणा सुविधा, यात्रियों की शिकायतें, चालक और वाहक के लिए बने विश्राम गृह, वाणिज्य अस्थापना, पार्किंग सुविधा आदी सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। सामान्य रूप से बस स्थानक पर यात्रियों के लिए की गई सुविधा, बस स्थानक की सुंदरता आदी विभिन्न के बारे मे भी मूल्यांकन किया गया।
इस अवसर पर चंद्रपुर विभाग नियंत्रक स्मिता सूतवने,विभागीय वाहतूक अधीक्षक प्राजंलि थोटे,चंद्रपुर बस स्थानक प्रमुख हेमंत गोवर्धन आदि उपस्थित थे। राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल करने इस बस स्थानक को काफी सुविधाएं बढ़ानी होगी।
कहा जाता है कि, प्रादेशिक समिति द्वारा इस के बाद और तीन बार निरीक्षण किया जाएगा।