विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में मूल में इतवार को भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मूल ( मेहुल मनियार )
महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने का लक्ष्य रखते हुए बहुजन मेडिकोज एसोसिएशन,आचार्य विनोबा भावे ट्रस्ट वर्धा और उप जिला अस्पताल मूल के संयुक्त तत्वाधान में 10 मार्च को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य सम्बंध की परेशानियों पर जांच की जाएंगी। इस स्वास्थ्य शिविर के लिए भूमिपुत्र महिला ब्रिगेड, महिला पतंजलि योग समिति, जिजाऊ सावित्री रमाई विचार मंच, पर्यावरण संवर्धन और मानवता विकास, स्त्री शक्ति संगठन, ज्ञान ज्योति बचत गुट, स्वराज्य महिला बचत गुट, बिरसा महिला शक्ति गुट, रानी हिराई आदीवासी महिला गुट, जिजाऊ ब्रिगेड आदी विभिन्न संगठनों का सहयोग मिलेगा। इस शिविर का लाभ उठाने की अपील डॉ. राकेश गांवतूरे और डॉ. अभिलाषा गांवतूरे ने की है।