मतदाता का आशीर्वाद ही विकास की राह दिखाता है – सुधीर मुनगंटीवार

प्रथम एवं अंतिम मतदाता तक पहुंचकर लेते हैं आशीर्वाद

 

मूल

नाम. सुधीर मुनगंटीवार गत 30 वर्षों से लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। इस बार वे सातवीं बार चुनावी मैदान में है। उनकी कार्य शैली में कुछ नयापन दिखाई देता है।वे अपना चुनाव प्रचार आरंभ करने से पहले प्रथम मतदाता का आशीर्वाद लेते हैं। इस प्रकार से मतदाताओं के साथ संबंध बनाने का उनका तरीका राज्य में अनोखा बना है। किसी भी मतदाता द्वारा उन्हें फोन पर ही अपनी समस्या बताई गई हो तो वे निश्चित रूप से उस समस्या को सुलझाने का प्रयास करते हैं।

दरअसल,अब तक के छह चुनाव में उन्होंने प्रचार की शुरुआत प्रथम मतदाता के आशीर्वाद से और प्रचार मुहिम का अंत अंतिम मतदाता से आशीर्वाद लेकर ही की है।उन्होंने ग्राम भटाली पायली में आशा विकास अलाेने इस बार की प्रथम मतदाता का आशीर्वाद लेकर उनका सत्कार किया। समूचे जिले में जनसंपर्क का उनका बड़ा अनुभव रहा है ।विपक्षियों के साथ लड़ते हुए उनके लिए केवल जनता का प्यार यही शस्त्र है। आज उन्होंने प्रथम मतदाता के अलावा शालिनी अलोने ,सुगंधा मेश्राम, शारदा भसारकर, योगेश अलोंने आदि मतदाताओं का भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गांव के पुनर्वास का उन्होंने आश्वासन दिया। नागरिकों की समस्याएं “आवाज दो” इस अभियान के तहत 10 टेलीफ़ोन नंबर उपलब्ध कराए गए है जिससे उन पर अपनी शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी,इस बारे में भी बताया।

आगे, उन्होंने अपना लक्ष्य बताते हुए कहा कि, इस क्षेत्र मे उद्योग को बढ़ावा देकर स्थापित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिल सके।मुनगंटीवार की दूरदृष्टि और समर्पण ही इस क्षेत्र को बाकी क्षेत्र से अलग बनाता है।