Category: उप जिला अस्पताल
written by Mehul maniyar | October 10, 2024
आज भूमी का हुआ पंजीयन
मूल
जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के प्रयासों से मूल उप जिला अस्पताल में 100 बेड का प्रस्ताव मंजूर किया गया था, जिसका कार्य अतिरिक्त भूमि की उपलब्धता नहीं होने के कारण लंबित था।आखिरकार,आज दिनांक 10 अक्टूबर को नाग विदर्भ चरखा संघ द्वारा शल्य चिकित्सक अस्पताल, चंद्रपुर के नाम भूमि पंजीयन किया गया।
बताया गया कि, 2 हेक्टयर 30 आर. भूमी के पंजीयन के वक्त चंद्रपुर जिला शल्य चिकित्सक डॉ. महादेव चिंचोले, डॉ. बंडू रामटेके, यहां के उप जिला अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. कुलमेथे उपस्थित थे।