Category: बाइक चालक को जुर्माना
written by Chandrakant Maniyar | August 25, 2025
मूल ( मेहुल मनियार )
देखा गया है कि, कई युवा वाहन चालक यहां के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बाइक चलाते हैं। इस संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म पर बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करना शुरू किया है।
मूल के स्टेशन प्रबंधक द्वारा बताया गया है कि, रेलवे स्टेशन पर चलाना या बाइक खड़ी रखना कानूनन जुर्म है। स्टेशन पर बाइक चलाते या लगाते हैं , तो जुर्माना लगाया जायेगा, इस बात को वाहन चालक द्वारा ध्यान देना जरूरी है।
रेल्वे स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि, स्टेशन के प्लेटफार्म पर कोई भी वाहन चालक बाइक न चलाए और न ही अपना बाइक पार्क करे।