Category: सिकल सेल सप्ताह
written by Chandrakant Maniyar | December 12, 2024
मूल ( चंद्रकांत मनियार)
देवनिल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग , मूल (आकापुर) में सिकल सेल सप्ताह के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विद्यासागर शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष पूर्व विधायक देवराव भांडेकर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उप जिला अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. कुलमेंथे, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अनीता मेश्राम, प्रयोगशाला तंत्रज्ञ अश्विनी अंबेलवार, प्राचार्या सौ .भावना टेकाम आदी उपस्थित थे। समारोह की प्रस्तावना भावना टेकाम ने रखते हुए कहा की, 11 दिसम्बर से 17 दिसंबर तक सिकल सेल सप्ताह मनाया जा रहा है।।
डॉ. कुलमेथे ने अपने मार्गदर्शन में बताया कि,सिकल सेल रोग, लाल रक्त कोशिकाओं के आकार और कार्य को प्रभावित करने वाला एक वंशानुगत रक्त विकार है। सिकल सेल रोग में लाल रक्त कोशिकाएं असामान्य हीमोग्लोबिन का उत्पादन करती हैं।
डॉ. अनिता मेश्राम ने इस बीमारी से बचने हेतु उपाय बताए। उन्होंने कहा कि, सिकल सेल रोगियों को संतुलित भोजन लेना चाहिए और शराब, धूम्रपान या अन्य नशे से बचना चाहिए। आगे कहा कि, सिकल सेल रोग से पीड़ित लोगों में थकान, संक्रमण, और दर्दनाक ऊतक क्षति जैसे लक्षण दिखते हैं। अश्विनी अंबेलवार ने इस बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए रक्त की जांच जरूरी होने की बात कही। यह भी कहा कि, सिकल सेल एनीमिया, सिकल सेल रोग का सबसे गंभीर रूप है। रोग का जल्दी पता लगाने और नए उपचारों की बदौलत, सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लगभग आधे लोग 50 की उम्र तक जीवित रहते हैं।
इस कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा गोवर्धन ने और आभार प्रदर्शन दीपेंती सेमस्कर ने किया। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।