भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन

मुल

लोकसभा में विपक्षी नेता कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाया उस पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने व्यंगात्मक तरीके से राहुल गांधी की जाति पूछकर उनका अपमान किया है।इसलिए भाजपा एवं उसके सांसद अनुराग ठाकुर के विरोध में मुल तहसील कांग्रेस कमेटी की ओर से चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक एवं कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस आंदोलन के अवसर पर कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार,उपसभापति राजेंद्र कन्नमवार,तहसील अध्यक्ष गुरदास गुरुनूले,जिला कांग्रेस महासचिव घनश्याम येनूरकर, किशोर घड़से,अखिल गांगरेड्डीवार,हसन वाढई, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पवन नीलमवार, व्यंकटेश पुल्लकवार, कैलाश चलाख ,संदीप मोहबे, संदीप मस्के, आशीष गेडाम, महिला तहसील अध्यक्ष रूपाली संतोषवार,लिना फुलझेले, सचिव शामला बेलसरे, समता बनसोड, नाजुका लाटकर, सिमा भसारकर,आकाश दहीवले, उमेश चलाख, राजु गांवतूरे, निखिल पांडव, विष्णु सादमवर आदी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।