राजे युवा गणेश मंडल ने निभाया अपना सामाजिक दायित्व

मुल  ( मेहुल मनियार )
हर वर्ष गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक कार्य मे अग्रणी रहने वाले राजे युवा गणेश मंडल की ओर से इस वर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।
दरअसल,नागपुर के सुप्रसिद्ध डॉ. महात्मे के सहयोग से इस शिविर में मोतियाबिंद शल्यक्रिया हेतु चुने गए 40 मरीजों को आज नागपुर भेजा गया है।वहा पर शल्यक्रिया के साथ भोजन और निवास की भी सुविधा मुहैया की गई है। इस सराहनीय कार्य में शहर के प्रख्यात डॉ. तुषार मार्लावार का पूरा सहयोग मिला है।राजे युवा गणेश मंडल हर वर्ष गणेश स्थापना के साथ ही अपना सामाजिक दायित्व निभाते आया है और भविष्य मे भी इनके द्वारा जनहित कार्य जारी रखने की बात मंडल के कार्यकर्ताओं ने कबूली है।
कार्यक्रम के सफलतार्थ राजे युवा गणेश मंडल के प्रज्योत रामटेके के साथ,चेतन नंदाराम,हेमंत कोमलवार आदी सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत ली है।