Category: ग्राहक पंचायत महाराष्ट्र
written by Mehul maniyar | August 12, 2025

जिला कार्यकारिणी ने सौंपी जिम्मेदारी
मुल
10 अगस्त को ग्राहक पंचायत महाराष्ट्र की मूल तहसील कार्यकारणी गठन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें राकेश ठाकरे को तहसील अध्यक्ष, मेहूल मनियार को सचिव एवं बंडू गुरुनुले को संघटक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
दरअसल,यहां के कन्नमवार सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथि ग्राहक पंचायत के चंद्रपुर जिला अध्यक्ष परशुराम तुंडुलवार,संघटक देवीदास नंदनवार, सचिव आनंद मेहरकुरे,सहसचिव किशोर बांते तथा चंद्रपुर तालुका उपाध्यक्ष दिलीप गड्डमवार उपस्थित थे।इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद तथा ग्राहकतीर्थ बिंदु माधव जोशी के फोटो का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।पश्चात्,उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय किया गया।

ग्राहक पंचायत के सचिव आनंद मेहरकुरे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।सहसचिव किशोर बांते ने ग्राहक पंचायत के कार्यों का विश्लेषण किया एवं उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में बिंदु माधव जोशी के योगदान का भी जिक्र उन्होंने किया।चंद्रपुर तालुका अध्यक्ष दिलीप गड्डमवार ने सभी को साथ मिलकर,इस सामाजिक कार्य को,आगे बढ़ाने की अपील की तथा इस कार्य का प्रचार प्रसार कर आम उपभोक्ता को न्याय दिलाने की बात कही।

जिला संघटक देवीदास नंदनवार ने हाल ही में ग्राहक पंचायत महाराष्ट्र के राज्य अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्यकर्ता का पुरस्कार प्राप्त किया है।उन्होंने बताया कि,”ईश्वर मंदिर में नहीं बल्कि हर मनुष्य के भीतर बसता है” यह स्वामी विवेकानंद का ध्येय था।यही ध्येय को लेकर ही बिंदु माधव जोशी ने उपभोक्ताओं के हित का कार्य शुरू किया।आज,उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं है।बहरहाल, उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने एवं उनके अधिकारों की उन्हें जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से मार्च 15 को जागतिक अधिकार दिन एवं 24 दिसंबर को राष्ट्रीय ग्राहक दिन प्रशासन द्वारा मनाया जाता है।1986 के ग्राहक संरक्षण कायदे में कुछ खामियां थी जिस कारण 2019 में यह कायदे की पुनर्रचना की गई। उस कायदे के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को उत्पाद की सुरक्षितता जानने का,उत्पाद की गुणवत्ता परखने का,सेवा का अधिकार,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शिकायत दर्ज करने का अधिकार प्राप्त है।आजकल ऑनलाइन फ्रॉड भी बहुत बढ़ गए हैं, उस बारे में भी उन्होंने जागरूकता करने की अपील की।

अपने अध्यक्षीय भाषण में परशुराम तुंडुलवार ने कहा कि,हर व्यक्ति जन्म से मरते दम तक ग्राहक ही होता है और अच्छी सेवा पाना यह हर उपभोक्ता का अधिकार है।कई उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने बताया कि,बैंक में लंच ब्रेक नहीं होता इसकी जान सभी ग्राहकों को नहीं होती है,इसका फायदा कुछ बैंक उठाते हैं।जिस कारण उपभोक्ताओं को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।वैसे ही,स्मार्ट मीटर लगाना है या नहीं यह उपभोक्ता का स्वयं का अधिकार है उस पर कोई दबाव नहीं बनाया जा सकता। यह सभी उदाहरण देकर उन्होंने आम लोगों के बीच,इस तरह की जानकारी प्रदान कर उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने की बात कही।आगे,कंज्यूमर कोर्ट की भी उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।किसानों के हित के लिए भी लड़ने की बात उन्होंने कहीं।ऐसे,काफी सारे मुद्दों पर उन्होंने अपनी राय व्यक्त की।

दरअसल,मुल तहसील कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें तहसील अध्यक्ष राकेश ठाकरे,उपाध्यक्ष राजीव येनुगवार, सचिव मेहुल मनियार,सहसचिव हरीश हेडाऊ,संघटक बंडू गुरनूले, सहसंघटक वर्षा लोनबले एवं विवेक मांदाडे,कोषाध्यक्ष महेश गाजुलवार, प्रसिद्धी प्रमुख प्रशांत बोबाटे, सहप्रसिद्धी प्रमुख संतोष गाजुलवार इन्हें दायित्व सौंपा गया एवं सदस्य के रूप मे युवराज चावरे,सूरज मांदाडे,रूपेश निकोडे एवं सुनील कुकुडकर को सम्मिलित किया गया।
तहसील अध्यक्ष राकेश ठाकरे ने अपना मनोगत व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि,मूल ग्राहक पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपभोक्ताओ के हित मे अच्छा काम करेंगे।तहसील संघटक बंडु गुरनुले एवं सचिव मेहुल मनियार ने भी अपना मनोगत व्यक्त किया।इस कार्यक्रम का संचालन विवेक मांदाडे ने और आभार प्रदर्शन युवराज चावरे ने किया।