कर्मवीर महाविद्यालय में एड्स दिवस पर रैली का आयोजन

मूल ( प्रा. चंद्रकांत मनियार)

कर्मवीर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब, एन सी सी, कनिष्ठ तथा वरिष्ठ विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना और उपजिला अस्पताल के एकात्मिक सलाह जांच केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में प्रिंसिपल डॉ. अनिता वालके के नेतृत्व में एड्स जागरूकता रैली निकाली गयी। मीना नंदनवार ने एड्स दिवस के अवसर पर छात्रों को एड्स बीमारी के बारे में मार्गदर्शन किया। संवाद मित्र,आदित्य बिड़ला ग्रुप के निखिल भंडारे ने विद्यार्थियों को मानसिक रोग के बारे में मार्गदर्शन दिया।

कर्मवीर कॉलेज से उपजिला अस्पताल मूल तक एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने सूचना फलक और घोषणाओं के माध्यम से एड्स बीमारी के प्रति जागरूक किया। रैली का समापन उपजिला अस्पताल मूल में एड्स जागरूकता शपथ के साथ किया गया। रैली को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ.अनिता वालके, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कुलमेथे , समुपदेशक मीना नंदनवार , उप जिला अस्पताल के आयसीटीसी केंद्र की टेकनीशियन मयूरी कोलप्याकवार, प्रो. प्रवीण उपरे, डाॅ. उज्वला कापगते, डाॅ. अतुल पारखी, प्रो. निखिल दहीवले, प्रो. भूषण वैद्य और राष्ट्रीय छात्र सेना के कैडेटों और रासेयो के स्वयंसेवी छात्रों के साथ मिलकर कड़ी मेहनत की।

शाम