रिपाई ने महाविकास आघाडी के उम्मीदवार संतोष सिंह रावत को समर्थन दिया

मूल
महाविकास आघाडी के उम्मीदवार संतोष सिंह रावत को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( गंवई गुट) ने समर्थन देने की घोषणा की है। रिपाई के जिला अध्यक्ष गोपाल रायपुरे ने कहा कि, देश में संविधान की रक्षा के लिए सभी को महाविकास आघाड़ी के पक्ष में होना बहुत जरूरी है।
जिला उपाध्यक्ष कोल रामटेके ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष लाजर कांबले ,पूर्व जिला अध्यक्ष बाजीराव उंदीरवाड़े ने एक पत्र जारी करके रिपाई के कार्यकर्ताओं से महाविकास आघाडी के पक्ष में मजबूती से खड़े होने की अपील की है।