रोहित कामड़े राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिव्यांग सेल के जिलाध्यक्ष बने

 

मूल – ( मेहुल मनियार )
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिव्यांग सेल के चंद्रपुर जिला अध्यक्ष के रूप में रोहित प्रकाश कामड़े को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक योगदान को मान्यता देते हुए की गई है। नियुक्ति पत्र आधिकारिक तौर पर निताताई ढवान (राज्य प्रमुख, दिव्यांग सेल महाराष्ट्र) द्वारा दिया गया।
पार्टी के संगठनात्मक निर्माण में रोहित कामड़े द्वारा अब तक दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि, वह पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी योग्यता, समय और ऊर्जा समर्पित करेंगे।
इस अवसर पर नितिन भटारकर (जिला अध्यक्ष), राजू कक्कड़ (शहर जिला अध्यक्ष), सुनील काले (विधानसभा जिला अध्यक्ष), सुजीत उपरे (विद्यार्थी जिला अध्यक्ष), पंकज ढेगारे (मेडिकल जिला अध्यक्ष), संजय सेजुल (मजदूर जिला अध्यक्ष), अमर गोमासे (सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष) एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

रोहित कामड़े विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उनके चयन के लिए उन्हें विभिन्न स्तरों से बधाई दी जा रही है।