महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष पद पर रोहित कामडे का चयन

 

मूल

महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ, मुंबई शाखा, मुल/सावली तालुका की बैठक हाल ही में मूल शहर के इको पार्क में आयोजित की गई थी।

विदर्भ अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में संघ के मूल , सावली विभाग के अध्यक्ष सतीश राजुरवार, सचिव राजेंद्र वाढई की उपस्थिति में नववर्ष की कार्यकारिणी का चयन किया गया।

रोहित कामड़े को महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ मुंबई, शाखा, मूल सावली के “उपाध्यक्ष” के रूप में चयन किया गया है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के पदाधिकारी, सतीश राजुरवार अध्यक्ष, राजेंद्र वाढ़ई ,सचिव, धर्मेंद्र सूत्रपवार, सदस्य डाॅ. आनंदराव कुडे, उपाध्यक्ष सुरेश कन्नमवार, संघटक रोशन बोरकर उपस्थित थे।