मूल पुलिस प्रशासन द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन

मूल ( मेहुल मनियार )

देश की अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 28/10/2025 को गांधी चौक मूल पर शासकीय बैण्ड टीम के साथ जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
30 अक्टूबर 2025 को मूल नगर एवं कर्मवीर महाविद्यालय में ठीक 07.15 बजे वरिष्ठ नागरिकों के साथ रन एवं वॉक फॉर यूनिटी कार्यक्रम चलाया गया। 31 अक्टूबर 2025 को मूल नगर के गांधी चौक से रन फॉर यूनिटी जुलूस निकाला गया, जिसके पश्चात स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस थाने के दैनिक कार्यों की जानकारी दी गई। हथियार की जानकारी देते हुए थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम उप विभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजीत आमले और पुलिस निरीक्षक विजय राठौड़ की उपस्थिति में चलाया गया।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस स्टेशन मूल के सभी अधिकारी, अमलदार, पुलिस पाटिल, सैनिक तथा एनसीसी के छात्र, नवभारत विद्यालय मूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, मूल शहर के गणमान्य नागरिक तथा 85 से 90 लोग सम्मिलित हुए। पुलिस स्टेशन सीमा में जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।