सौ गीता जाधव ( आगलावे) सेट परिक्षा उत्तीर्ण

कर्मवीर महाविद्यालय में संगणक विभाग में कार्यरत प्राध्यापक

मूल ( मेहुल मनियार)
कर्मवीर महाविद्यालय की संगणक शास्त्र विभाग में कार्यरत प्रा. गीता जाधव ( आगलावे) ने सेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। 7 अप्रैल 2024 को ली गई सेट परीक्षा में खुली जाती प्रवर्ग से उन्होंने सफलता हासिल की है। प्रतिकूल परिस्थितियों और बच्चों की देखभाल की ज़िम्मेदारी उठाकर यह सफलता हासिल की है। कर्मवीर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता वालके,पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर तथा सभी प्राध्यापको द्वारा उन्हें बधाई दी है। इसी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के डॉ. गणपत आगलावे कि वह पत्नी है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, गुरुजन तथा पति को दिया है। सौ गीता जाधव ( आगलावे) ने संस्था के अध्यक्ष, सचिव तथा महाविद्यालय के प्राचार्या और प्राध्यापको के प्रती आभार व्यक्त किया है।